Daily 24 भारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अंधविश्वास और राजनीतिक डर के कारण नोएडा को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया.
‘हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा…’, नोएडा एयरपोर्ट का उद्धाटन कर बोले प्रधानमंत्री मोदी@myogiadityanath @narendramodi #UPDevelopment #NoidaInternationalAirport #NayeUPKiUdaan pic.twitter.com/m2jj0SQK1B
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) March 28, 2026
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ने दिया. उन्होंने कहा कि पहले नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया गया था, जबकि अब BJP सरकार में यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश के विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है.
ग्रेटर नोएडा: आज नोएडा के लिए ऐतिहासिक दिन। प्रधानमंत्री मोदी करेंगे Noida International Airport का उद्घाटन, साथ ही MRO का शिलान्यास। करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम। 20 हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था। एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री बैन।… pic.twitter.com/MHW4Ub1dCz
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) March 28, 2026
पीएम मोदी ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ नेता नोएडा आने से भी डरते थे. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहले यहां आने का कार्यक्रम बनाया था, तो उस समय के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा. यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों के नए रास्ते खोलेगा और राज्य के विकास को गति देगा.
समाजवादी पार्टी ने नोएडा को लूट का ATM बना दिया था: PM मोदी@myogiadityanath @narendramodi #UPDevelopment #NoidaInternationalAirport #NayeUPKiUdaan pic.twitter.com/J1lDpKi3jP
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) March 28, 2026
इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक हालात पर भी चिंता जताई. उन्होंने ईरान-इजराइल युद्धका जिक्र करते हुए कहा कि वेस्ट एशिया में जारी तनाव के कारण दुनिया भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. भारत, जो बड़े पैमाने पर कच्चा तेल और गैस इस क्षेत्र से आयात करता है, इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है. प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि इस संकट का असर आम जनता और किसानों पर कम से कम पड़े. उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत अपनी विकास गति बनाए हुए है और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है.