Daily 24 भारत डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकी साजिशों के साए में है. खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में है. इस बार आतंकियों के निशाने पर ऐतिहासिक लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल बताए जा रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार, लश्कर के स्लीपर सेल भीड़भाड़ वाले इलाके में IED प्लांट करने की योजना बना रहे हैं. आशंका है कि मुख्य द्वार के पास या आसपास के मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक लगाया जा सकता है. गौरतलब है कि नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे. जांच एजेंसियों ने इस घटना को आतंकी हमला करार देते हुए मामला दर्ज किया था.इतिहास गवाह है कि दिसंबर 2000 में भी लश्कर-ए-तैयबा ने लाल किले पर हमला किया था, जिसमें तीन लोगों की जान गई थी.
दिल्ली में Dhamke का अलर्ट…साजिश रच रहा लश्कर-ए-तैयबा! @DelhiPolice #DelhiAlert #RedFort #LashkarETaiba pic.twitter.com/ywhxBC0yqm
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 21, 2026
खुफिया सूत्रों का दावा है कि लश्कर के हैंडलर्स को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त है. आरोप है कि पंजाब स्थित गैंगस्टरों के माध्यम से हाई-इंटेंसिटी IED की सप्लाई की जा रही है, जिन्हें वाहनों या बैग में छिपाया जा सकता है.अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. NSG के कमांडो तैनात है. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता अलर्ट है और AI आधारित फेसियल रिकग्निशन कैमरे सक्रिय है साथ ही मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ दी गई है .पूरे इलाके में गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा भारत-पाक तनाव के बीच यह साजिश क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ाने की कोशिश हो सकती है. खुफिया एजेंसियां संभावित साजिशकर्ताओं की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, अफवाहों पर ध्यान न दें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें. राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच एजेंसियों को जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद है.