फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई, जिसके बादपरिवार में कोहराम मच गया… 25साल की महिला का पति से रुपये के लेनदेन में विवाद हो गया…पति से विवाद के बाद नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.पति ने परिजनों के साथ पत्नी को आनन फानन में CHC नवाबगंज में भर्ती कराया..जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया… जिसके बाद पति ने एम्बुलेंस से पत्नी को डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने महिला को मृत घोषित कर दिया…अस्पताल प्रशासन ने महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना दी…महिला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया.थाना नवाबगंज क्षेत्र का मामला है