जनपद: खबर उत्तरप्रदेश के एटा जनपद से है जहां एटा में चकबन्दी लेखपाल और कानूनगो की दबंगई सामने आई है, वही लेखपाल और कानूनगो गांव के दबंग लोगों से मिलकर गरीब पीड़ित किसान की जमीन की कीमत लगा कर जबरन खड़ी फसल को नष्ट कराया, चकबन्दी लेखपाल और क़ानूनगो के उत्पीड़न से आधा दर्जन से ज्यादा गरीब किसान परेशान है

पीड़ितों ने कानूनगो और लेखपाल की उच्चाधिकारियों से शिकायत की,इनके उत्पीड़न के चलते पीड़ित किसान गांव से पलायनकर सकते है, पीड़ित किसानों ने आरोपित लेखपाल और कानूनगो की मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है।पूरा मामला उत्तरप्रदेश के एटा जनपद की जहां योगी सरकार में तहसील क्षेत्र के गांव गोपालपुर में चकबन्दी लेखपाल एवं कानूनगो की दबंगई और भृष्टाचार से किसान काफी परेशान हैं

चकबंदी लेखपाल व चकबंदी कानूनगो द्वारा गरीब, असहाय किसानों के अच्छे चको को नियमविरुद्ध कर दबंग किसानों से मोटी रकम दिये जाने की बात कही जा रही है,वही किसानों की शिकायतो के बाबजूद भी शासन- प्रशासन से किसानों को अभी तक कोई न्याय नही मिला है, चकबन्दी लेखपाल और कानूनगो के उत्पीड़न से पीड़ित आहत किसान अपने गांव से कभी भी पलायन कर सकते हैं,