मिर्जापुर: जनपद के मड़िहान विकासखण्ड के ग्राम सभा धनावल में क्रेशर प्लांट के अवैध ब्लास्टिंग के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मोहन ब्रम्ह मंदिर के पास प्रदर्शन करते हुए पत्रकारों से बात कि और कहा की हम सभी लोग ग्राम धनावल के क्रेशर प्लांट के अवैध ब्लास्टिंग के चलते नरक का जीवन जीने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट पर मनमानी तरीके से रात के अंधेरे में हो रही ब्लास्टिंग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। गांव की महिलाओं ने बताया कि ज्यादातर घरों में अवैध ब्लास्टिंग से मकानों और घरों में दरारे आ रही हैं। प्राथमिक विद्यालय भवन भी जर्जर हो गयें हैं। जिससे कभी भी कोई भी दुर्घटना घट सकती है।

क्रेशर प्लांट द्वारा पहाड़ो को खोदकर बड़े बड़े गड्ढों तलाबों में तब्दील कर दिया गया है। अत्यधिक प्रदूषण धूल के चलते कई प्रकार की बीमारियां फैल रहीं हैं, बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। जल का स्तर धीरे धीरे खत्म हो रहा है। रात के अंधेरे में अत्यधिक ब्लास्टिंग से बच्चे डर जा रहें हैं। अवैध ब्लास्टिंग व खनन के चलते कई बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।