उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की महिला PCS अधिकारी ज्योति मौर्या संग अफेयर के विवादों में फंसे महोबा में तैनात होमगार्ड के जिला कमांडेंट मनीष दुबे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनीष दुबे के निलंबन पर रोक लगा दी है. गाजियाबाद में तैनात आरोपी कमांडेंट मनीष दुबे को पिछले साल जांच के बाद निलंबित किया गया था.

मनीष दुबे ने पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने निलंबन को चुनौती दी थी.अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते में मामले की सुनवाई होगी. मनीष दुबे पर मनमानी करने, अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया था. मनीष दुबे के खिलाफ PCS अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्य ने गंभीर आरोप लगाए थे.

आलोक ने आरोप लगाया था कि मनीष और ज्योति ने एक साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है. साथ ही आलोक ने दोनों के संबंधो पर भी सवाल खड़े किए थे.आलोक के आरोपों पर DIG होमगार्ड प्रयागराज ने जांच की थी. DIG की जांच रिपोर्ट के बाद DG होमगार्ड ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी. आदेश के बाद मनीष दुबे को सस्पेंड किया गया. इसके अलावा आलोक ने ये भी आरोप लगाया था कि मनीष ज्योति को बहला-फुसलाकर उसकी हत्या की साजिश रच रहा है. ऐसे में उसकी हत्या कभी भी हो सकती है.