मसूरी: मसूरी में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें सिविल जज शमशाद अली ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण की जानकारी सहित अन्य जानकारी दी गई।

उन्होने बताया कि मसूरी के मलिंगार प्राथमिक विद्यालय में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत शिविर लगाया गया जिसमें घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट ,विधिक साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को विधिक जानकारी देना है तथा समाज के दबे कुचले, गरीब व वंचित लोगों को न्याय प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके।

वही उनको न्याय मिल सके जिसके लिये राज्य स्तर पर स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी बनाई गई है जिले में जिला विधिक प्राधिकरण होता है जो हाईकोर्ट के डायरेक्शन में कार्य करती है। इस मौके पर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया वह सभी को अपने आसपास पौधे लगाने का आह्वान किया गया । इस मौके पर सिविल जज शमशाद अनी ने स्कूल के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।