शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को एक बार फिर केजरीवाल ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। ईडी ने बीते बुधवार को पांचवां समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ में शामिल होने को कहा था।
दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश है। हम वैध समन का पालन करेंगे।। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि उनका मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली की सरकार को गिराना है। हम ये कतई नहीं होने देंगे।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सीएम पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो आप खुद को ईडी और अन्य एजेंसियों के सामने पेश क्यों नहीं कर रहे हैं? आप वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने अन्ना हजारे के संरक्षण में सबसे पहले यही कहा था, इस्तीफा होना चाहिए और फिर जांच। आज आप जांच में सहयोग करने से इनकार करते हैं। आप कहते हैं कि ये सब राजनीति से प्रेरित हैं, जैसे कि ‘भ्रष्टाचार’ करना आपका ‘शिष्टाचार’ है। कब तक आप यह विक्टिमहुड कार्ड खेलेंगे? यह INDIA गठबंधन का ‘चरित्र’ है, केवल एक चीज जो उन्हें बांधती है वह कमीशन और भ्रष्टाचार है, कोई मिशन या विजन नहीं