Daily 24 भारत डेस्क: 25 दिसंबर को हर साल दुनिया भर में क्रिसमस डे मनाया जाता है. जिसके चलते भारत में भी इसको धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. लेकिन वहीं इस दिन के साथ ही भारत में एक और त्योहार मनाया जाता है. जिसको हिंदू समाज में तुलसी दिवस के रूप में मनाते हैं. कहा जाता है कि इस दिन की शुरुआत साल 2014 में की गई थी. साल 2014 में 25 दिसंबर के दिन साधु-संतों ने तुलसी के महत्व को समझाया. जिसके बाद से यह तय किया गया कि आज से हर साल 25 दिसंबर को हिंदू धर्म में तुलसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस त्योहार को शुरू करने का एक और अहम विषय यह भी है कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व माना जाता है.
आइए जानते हैं तुलसी का धार्मिक महत्व
प्राचीन कथाओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास तुलसी के पौधे में माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति तुलसी मां का पूजन करता है तो उस पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है. तुलसी पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है. तुलसी के पूजन से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता का अंत होता है. जिससे घर खुशियों से भरा रहता है. 25 दिसंबर को विधि विधान के साथ व्यक्ति को तुलसी पूजन करना चाहिए.
क्रिसमस ही नहीं 25 दिसंबर को मनाएं ‘तुलसी पूजन दिवस’#MerryChristmas #MerryChristmas2025 #TulsiPujanDiwas
Anchor – @journalistMahis pic.twitter.com/3pUgZdjU5k
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) December 25, 2025
पूजन करने के विधि
तुलसी दिवस के दिन विधि विधान का साथ तुलसी पूजन करें. इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन सुबह उठकर नहाने के बाद व्यक्ति को साफ कपडे़ पहनने चाहिए. जिसके बाद तुलसी के पौधे के आस पास सफाई करें. गंगा जल छिड़क कर तुलसी के पौधे और संपूर्ण घर का शुद्धिकरण करें. तुलसी के पौधे में गंगा जल चढ़ाएं और इसी के साथ रोली या कुमकुम का टीका लगाएं. इसके साथ ही तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी ओढ़ाने के साथ-साथ फूल भी अर्पित करें. दीपक जलाकर तुलसी की आरती करें. इसके बाद फल या मिठाई का भोग चढ़ाएं, जिसके बाद प्रसाद वितरित करें.
शुभ मुहूर्त में करें पूजा-
ज्योतिषों के अनुसार, तुलसी पूजा शुभ मुहूर्त में करने की कोशिश करें. इससे आपको पूजा का आशीर्वाद अवश्य मिलता है. तुलसी पूजन के लिए हमेशा सुबह का समय ही शुभ माना जाता है. 25 दिसंबर को 8 बजे से 10 बजे तक तुलसी पूजन का समय शुभ बताया गया. वहीं शाम के समय 5 बजे से 7 बजे तक को शुभमुहूर्त बताया गया है.