Daily 24 भारत डेस्क: फिल्म जगत में इन दिनों ‘धुरंधर’ का बहुत बड़ा रोल देखा जा सकता है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म इन दिनों फैन्स में बेतहाशा क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस लंबे इंतजार के चलते रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड बनाने में लगी है. मूवी के हर एक एक्टर ने दर्शकों का मन मोह रखा है. जिसके चलते सभी को पसंद किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि धुरंधर ने केवल 17 दिनों में वह कर दिखाया है, जो सोचा तक नहीं गया था. ताजा आंकड़ों के अनुसार धुरंधर ने वर्ल्ड वाइड में दो बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ ने 16 दिनों में कमाए 517 करोड़ रुपए। 17वें दिन शाम 5 बजे तक 24 करोड़ की कमाई। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 541.76 करोड़ रुपए। ‘धुरंधर’ ने ‘गदर 2’ के 525 करोड़ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ा।#Dhurandhar #500CroreClub #Gadar2 pic.twitter.com/Ien9mC7QOq
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) December 22, 2025
धुरंधर ने तीसरे वीकेंड पर भी लगातार अपना जादू बॉक्स ऑफिस पर कायम रखा. प्रोड्यूसर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने रविवार को भी 38.59 करोड़ के लगभग कमाई की है. जिसके चलते फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर अब तक 555.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म ने घरेलू कलेक्शन के अलावा $20 मिलियन तक की कमाई कर ली है. इसके साथ ही धुरंधर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 17 दिनों में कमाई के नए आंकड़े बनाए हैं. जिससे धुरंधर का कुल कलेक्शन 845 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड पर पहुंच चुका है. वहीं हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को सीधी टक्कर से हरा दिया है. जिसके चलते धुरंधर ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ को भी रेस में पीछे छोड़ दिया है.
21 दिसंबर 2025 को धुरंधर ने सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया है. जिसके दौरान इस हिट फिल्म ने कमाई करते हुए विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे कर दिया है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म एक फिल्म से अभी भी पीछे है, वो फिल्म है ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’. जानकारी दे दें कि कांतारा ने दुनिया भर में 852 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि धुरंधर यदि यही रफ्तार बनाके रखती है तो इसी हफ्ते में 900 करोड़ कमा लेगी और नया साल आने तक फिल्म 1000 करोड़ की कमाई कर लेगी.