एंटरटेनमेंट डेस्क: मुनव्वर फारूकी इस साल अपने एक्टिंग करियर की धमाकेदार शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि अब अपने फेमस किरदार आरिफ के साथ वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मबाने की तैयारी कर ली है. ‘फर्स्ट कॉपी सीजन 2’ का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. पहले सीजन में आरिफ का किरदार जितना पॉपुलर हुआ था, अब उसे ओर बड़ा और खतरनाक रूप दिया गया है. इस बार उसका पायरेसी का धंधा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने वाला है और दर्शकों को एक ऐसा द्विस्ट देखने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं देखा.
टीजर में दिखाया गया है कि आरिफ गुंडों, अपहरण और कई खतरों का सामना करता है. उसे चेतावनी दी जाती है कि जिस रास्ते पर वह चल रहा है, वह बेहद डरावना और खतरनाक है. लेकिन आरिफ के पास अपनी योजनाओं को अंजाम देने का अटूट भरोसा है. टीजर के कुछ पल इतने रोमांचक हैं कि दर्शक सोच में पड़ जाते हैं कि आरिफ आखिर कहां जा रहा है और वहां उसका सामना किससे होगा. आरिफ खुद कहते हैं, “वहां का टिकट काट रहा हूं जहां सारे बेईमान लोग रहते हैं.” यह डायलॉग न केवल उसकी शहादत और हिम्मत दिखाता है, बल्कि फेंस में बेचेनी ओर उत्सुकता भी पैदा करता है.
सीजन 2 की कहानी पहले से कहीं ज्यादा थ्रिलर ओर सस्पेंस से भरपूर है. आरिफ को नई चुनौतियों और खतरनाक रास्तों का सामना करना पड़ता है. टीजर में दिखाए गए हर सीन में रहस्य और सस्पेंस की भरमार है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांध रखेगा. आरिफ को मिली चेतावनी भी डरावनी है, जिससे यह साफ हो जाता है कि इस बार उसका सफर आसान नहीं होने वाला. गुंडों, डीलर्स और अंतरराष्ट्रीय पायरेसी से जुड़े लोग उसकी राह में रोड़े अटकाएंगे.
‘फर्स्ट कॉपी’ का दूसरा सीजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. 29 अक्टूबर को इसका ट्रेलर रिलीज होगा, जिसमें आरिफ की नई रणनीतियों, खतरों और द्विस्ट का खुलासा होगा. हालांकि, सीरीज की पूरी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है. लेकिन एक बात तय है, मुनव्वर फारूकी ओर उनका किरदार आरिफ अब भी फैंस के लिए उतना ही आकर्षक, खतरनाक और रोमांचक है. अगर आप सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर के दीवाने हैं, तो ‘फर्स्ट कॉपी सीजन 2’ आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
विदुषी मिश्रा