रुद्रपुर: रुद्रपुर की नैनीताल रोड स्थित ओमेक्स कालोनी में दो मंजिल पर सफाई काम कर रहा मजदूर अचानक नीचे आ गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव कों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम चनेटी थाना सदर बरेली उत्तरप्रदेश का रहने वाला रोहिताश पुत्र भीमसेन रुद्रपुर के रविन्द्रनगर में अपने बेटे अमन के साथ किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रोहिताश रोज की तरह अपने पुत्र अमन के साथ ठेकेदार के अधीन काम करने के लिए नैनीताल रोड़ स्थित ओमेक्स कालोनी में गया था।
जहां पर वह मकान के दोमंजिल पर सफाई का काम कर रहा था। तभी काम करने के दौरान अचानक रोहिताश असंतुलित होकर दोमंजिल से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे वहां मौजूद ठेकेदार और काम कर रहे अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। इसी दौरान घायल रोहिताश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है
रिपोर्ट-मनोज हालदार