देहरादून: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ढेला रेस्क्यू सेंटर से 2 नर बाघो को शाम तक देहरादून जू भेजा जाएगा l विभाग के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर से दोनों नर बाघो को देहरादून जू मालसी में स्थान्तरित करने की अनुमति मिली थी l केंदीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्धारित नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है l
जिसके बाद दोनों नर बाघो का स्वस्थ परीक्षण भी किया गया l स्वास्थ पाए जाने के बाद इन्हें दो वाहनों से स्थान्तरित करने का फैसला लिया गया l दोनों बाघो की उम्र 4 से 6 साल के बीच बतायी जा रही है l इनमे से एक बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सूर्पदुली रेंज के धनगढ़ी क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया l जबकि दूसरे बाघ को तराई वन प्रभाग दानीबंगार क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था l स्थान्तरित किए जाने वाली टीम के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ट पशुचिकित्सक, देहरादून जू के पशु चिकित्साधिकारी, रेंज अधिकारी आदि शामिल है l