मैनपुरी: मैनपुरी साइबर क्राइम पुलिस ने जीवन बीमा दिलवाने के नाम पर ठगई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा प्रदेश भर के कई जिलों के लोगों को नोएडा में बने कॉल सेंटर से फोन कर फर्जीवाड़े का शिकार बनाया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 2 लाख 2 हजार रुपए नकद के आलावा 10 मोबाइल, 21 एटीएम के आलावा फर्जीवाड़े के दौरान इस्तेमाल करने वाले समान को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है, पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है
रिपोर्ट – प्रमोद कुमार पांडे