दिल्ली: दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। गाजीपुर, नोएडा, बदलपुर, गुरुग्राम, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के अलावा भारी सुरक्षाबल मौजूद है। किसानों ने दिल्ली कूच कर संसद भवन व जंतर-मंतर पर प्रर्दशन करने की घोषणा के बाद नई दिल्ली जिले की सभी 29 सीमाएं मंगलवार सुबह ही सील कर दी गई थीं
नोएडा कालिंदी बॉर्डर पर जाम
रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। नोएडा से दिल्ली की ओर आने वाले रास्ते पर जाम लगा है। दिल्ली एनसीआर में जगह जगह से ट्रैफिक जाम की खबर आ रही है
सिंघु और टिकरी बॉर्डर बंद
दिल्ली-हरियाणा के बीच सिंघु और टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसकी वजह से आम लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोग पैदल चलकर ही बॉर्डर को पार कर रहे हैं
आनंद विहार और गाजीपुर बॉर्डर पर जाम
डीएनडी फ्लाईओवर पर जांच के दौरान लगा जाम
ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी फ्लाईओवर को लेकर अलर्ट किया है। डीएनडी फ्लाईओवर पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से भीषण जाम लग गया है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों से अपील है कि वो चिल्ला बॉर्डर से होकर दिल्ली जा सकते हैं
गाजियाबाद से गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य
किसानों को लेकर दिल्ली-गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यस्था सख्त है। सड़क पर ट्रैफिक सामान्य गति से चल रहा है।
दिल्ली के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य