पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी लड़की से मेलजोल को लेकर छात्र ने एक महीने पहले आरोपियों की पिटाई कर दी थी। उसके बाद से ही आरोपी उससे बदला लेने की साजिश रच रहे थे।
दिल्ली: के राजौरी गार्डन इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव चोपड़ा और प्रथम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।