मसूरी : मसूरी अकादमी जीरो पॉइंट के पास बंद पड़े प्राकृतिक नाले के ना खोले जाने और 3 दिन से पेयजल सप्लाई न होने को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोष है। से जिसको लेकर जीरो पॉइंट के आसपास के क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य सड़क पर जाम लगाकर कर राष्ट्रीय राजमार्ग और गढवाल जल संस्थान मसूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वह उनपर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

वही स्थानीय लोगो के द्वारा कुछ देर के लगे जाम के कारण लोगो को भारी परेषानियों का सामना करना पडा। वही जीरो प्वाइंट के आसपास के क्षेत्र के लोगों ने मुख्य सड़क पर आकर जमकर हंगामा किया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि तेज बरसात के समय पर काफी समय से बंद पड़े नाले के कारण नाले में जाने वाले पानी सड़क में बहते हुए उनके घरों और प्रतिष्ठानों में जा रहा है जिससे उनका सामान ,खराब हो रहा है। वह तीन दिनों उनके क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है वह बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को कहा गया परंतु आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं दिया जा रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

जिसको लेकर क्षेत्र की जनता राश्ट्रीय राजमार्ग की मुख्य सड़क पर आ गए और राश्ट्रीय राजमार्ग और गढवाल जस ंसस्थान के कर्मचारियों का घेराव किया। उन्होने कहा कि दोनो विभागों के अधिकारियों की लापरवाही का खामिया क्षेत्र की जनता को भुगतना पड रहा है। जो बर्दाष्त नही किया जायेगा।