पौड़ी: नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा में लगी पुलिस अपने फर्ज के साथ अतिथि देवो भव का धर्म भी निभाने का प्रयास कर रही है। लक्ष्मण झूला में एसएसपी लोकेश्वर सिंह और एडिशनल एसपी जया बलूनी की पूरी टीम कावड़ियों को पानी और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा कर नीलकंठ की ओर रवाना कर रही हैं।

पुलिस का यह मानवीय चेहरा कावड़ियों के बीच चर्चा का विषय बना है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि खाकी वर्दी में भी इंसान है। ड्यूटी के साथ पुण्य लाभ कमाना भी सनातन धर्म की परंपरा है। जिसे निभाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि सावन महीने की कावड़ यात्रा में नीलकंठ के लिए प्रतिदिन 80 हजार से अधिक कावड़िया जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिनकी सुरक्षा के साथ अन्य तमाम व्यवस्थाओं को भी पूरा करने का प्रयास पुलिस कर रही है।