कर्नाटक: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण घोटाले में शामिल होने का आरोप लग रहे हैं। इसी मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दल बीजेपी और JDS के विधायकों ने विधानसभा भवन में रातभर धरना दिया।

बीजेपी की तरफ से जारी एक वीडियो में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक समेत अन्य नेता असेंबली में सोते नजर आ रहे हैं।विपक्ष का कहना है MUDA घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके परिवार के अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान इस पर चर्चा की मांग की थी।
अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस सरकार, सीएम और विधानसभा स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। विपक्षी दलों का कहना है कि वे विरोध जारी रखेंगे।विपक्षी दलों का कहना है कि MUDAघोटाले में शक की सुई राज्य के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति के परिवार की तरफ इशारा कर रही है।

उन्होंने मामले में जांच में गड़बड़ी के भी आरोप लगाए। साथ ही जांच के लिए बनी कमेटी को भी राजनीतिक लाभ से प्रेरित बताया। तो वहीकर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने MUDA घोटाले के खिलाफ भाजपा के धरने का राजनीतिक ड्रामा बताया है। पाटिल ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा सत्र का अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है।