मौसम विभाग ने शुक्रवार को लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में आज फिर कोहरा है।
दिल्ली: मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली में बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने फरवरी का कोटा पूरा कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग केंद्र पर फरवरी माह में 21.3 एमएम बारिश का अनुमान रहता है, लेकिन गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 26.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जो साल 2013 के बाद सबसे ज्यादा है। पांच फरवरी 2013 को दिल्ली में 24 घंटे में 46 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। एक दिन के बाद दिल्ली-एनसीआर में आज फिर कोहरा छाया है। कम दृश्यता के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित होने की खबर है।