नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव परिणाम चार जून को आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच इसको लेकर मंथन जारी है. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी मुख्यालय में जेपी नड्डा से मिले हैं. उसके बाद से यूपी सरकार में फेरबदल को लेकर सियासी चर्चा चरम पर है. इस पर आप सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो महीने पहले सही कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ हटाए जा सकते हैं.आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच जारी खींचतान को लेकर कहाकी, ‘सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था “दो महीने में योगी जी हटाए जाएंगे.

इस बात का खंडन न तो मोदी ने किया न अमित शाह ने और न ही पार्टी ने. अब योगी आदित्यनाथ को हटाने की योजना पर काम तेज हो गया है.अगर ये सच नहीं तो मोदी जी इस बात का खंडन करें.दरअसल, दस मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए थे.

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही उन्होंने दावे के साथ कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में बड़ा बदलाव होगा. बड़ा बदलाव यह होगा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पद से हटाए जा सकते हैं.