गाजियाबाद: दिल्ली के पास गाजियाबाद के नंदग्राम थाना इलाके में एक युवती ने आत्महत्या की है आत्महत्या करने के बाद पहली बार उसका परिवार मीडिया के सामने आया है दरअसल युवती की आत्महत्या से पहले युवती को लगातार 6 महीने तक प्रताड़ित किया जा रहा था नोएडा में वह जिस संस्थान में काम कर रही थी वहां पर छह लोग लगातार उसे परेशान कर रहे थे जिनमें एक युवती भी शामिल है जिसका नाम ज्योति चौहान बताया जा रहा है

इन सभी लोगों के द्वारा मृतक युवती को इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने के लिए फांसी का फंदा लगा लिया लेकिन ठीक उससे पहले मृतक युवती ने छह पन्नों का अपना दर्द भरा सुसाइड नोट लिखा था इसके बाद उसने अपनी इह लीला समाप्त कर ली युवती की मौत के बाद त्यागी परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है सिहानी गांव के रहने वाला यह परिवार काफी सालों से एकजुट होकर अपने परिवार में रहता है

वह नहीं जानते थे कि एक दिन उनकी पढ़ी लिखी समझदार बेटी को इतना प्रताड़ित किया जाएगा कि वह अपनी जिंदगी को खत्म कर लेगी लगभग 6 महीने से प्रताड़ित हो रही शिवानी अब इस कदर थक चुकी थी कि वह अपना दर्द भी किसी को बता नहीं पा रही थी उसे बंदरिया,नकारा और न जाने किन-किन शब्दों से उसे पुकारा जाता था अब शिवानी इस दुनिया में नहीं है और शिवानी के परिवार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है

आईपीसी की धारा में बदलाव के बाद 108 धारा के तहत नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन दुखद हालत यह है कि शिवानी की मौत के बाद से अब तक पुलिस ने किसी एक को भी गिरफ्तार नहीं किया है