अमरोहा: अमरोहा में शराब पीने की लत से परेशान परिवार के लोगों ने युवक को तालिबानी सजा दे डाली। उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया ।इस दौरान किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने फौरन गांव पहुंचकर उसे छुड़ाया और परिवार के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला देहात थाना इलाके के गांव रायपुर खुर्द का है।
जंहा रायपुर खुर्द में किसान का परिवार रहता है। परिवार का ही एक युवक नशे का आदी है। जिसके चलते उसे घर से निकाल दिया। उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई।लेकिन युवक नशे में धुत होकर परिवार के लोगों को परेशान करताहै। बीते शनिवार को भी नशे में धुत युवक ने परिवार के ही बच्चों पर हमला करने की कोशिश की। जब बच्चों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी घर के बाहर बैठकर खुद को हीजख्मी करने की कोशिश करने लगा। इतना ही नही
नशेड़ी युवक ने ईंट से अपने ही सिर पर वार कर लिया। रविवार को यह वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों पर पहुंचा तो तुरंत जांच बैठाई गई उधर इस मामले में सर्किल सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक के परिवार की एक महिला और उसके बेटा-बेटी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान किया गयाहै।