डेस्क रिपोर्ट, डेली 24 भारत: दवा विक्रेता अब बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के कफ सिरप नहीं बेच सकेंगे. केंद्र सरकार की शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने अपनी 67वीं बैठक में कफ सिरप की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह फैसला किया है, जिसके बाद अब देश भर में आसानी से कफ सिरप उपलब्ध नहीं होगा. सरकार का लक्ष्य है कि लोग ओवर द काउंटर की जगह डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन से दवा लें.
डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना दुकानदार नहीं बेच सकेंगे ‘कफ सिरप’#CoughSyrup #PrescriptionRequired #DrugRegulation pic.twitter.com/cYqvVNmhFK
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 2, 2026
अब तक ज्यादातर कफ सिरप ओवर द काउंटर बेचे जा रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद अब इस पर लगाम लग सकेगी. सरकार की शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने 67वीं बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत अब कफ सिरप को उन दवाओं की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है जिन्हें ओवर द काउंटर बेचा जा सकता है.
डॉ. रमेश ठाकुर
(Accredited Journalist, TV News Panelist, Writer, Child rights Activist)