बदायूं: बदायूं के अलापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौतरा तिराहे के निकट एक कार खड़ी है। कार पर काली फिल्म लगी हुई है और उसमें जाली करेंसी है। सूचना के बाद थाना अलापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की घेराबंदी की।

पुलिस को कार के अंदर मनोज, अभय और गोविंद नामक तीन युवक मिले। पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाई जहां उनसे पुछतांछ की गई। पुलिस कस्टडी में आरोपियों ने कबूल किया कि वो तीन और एक अन्य साथी रोबिन कुछ दिन पहले दिल्ली गये थे।

जहां उनकी मुलाकात हरिद्वार के एक व्यक्ति भगत उर्फ नेता से हुई। 30 हजार असली रूपयों के बदले एक लाख नकली नोट दिलवाने की उससे बातचीत हुई। जिसके बाद पहले तीस हजार की नगदी देकर एक लाख की नकली करेंसी उसने दिलाई। फिर सभी ने आपस में नकली नोट बांट लिए। और सभी ने अपने अपने हिस्से के नोट खर्च कर दिए।

जिसके बाद से आरोपी नकली करेंसी के सौदागर बन गए। तो वही बदायूं के अलापुर पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके मोबाइल फोन कब्जे में लिए और मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।