मुजफ्फरनगर: इस बार कांवड़ यात्रा काफी विवादों में है.कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले खाने-पीने की दुकानों के मालिक और कर्मचारियों के नाम लिखने का आदेश मुजफ्फरनगर पुलिस ने दिया था. जिसे बाद में यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में लागू कर दिया था साथ ही उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसे लागू कर किया था.

हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी है. कुछ दिनों बाद इस मामले पर फिर से सुनवाई होगी… तो वही स्वामी यशवीर जी महाराज ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए एक अनोखे अभियान की शुरुवात की है , उन्होंने सभी सनातनी व्यापारियों से अपील की है की सभी छोटे बड़े दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठानों पर ॐ लिखा, भगवा झंडा और भगवन विष्णु की मूर्ति लगाये।

स्वामी यशवीर जी महाराज ने इस अभियान को आरम्भ करते हुए मुज़फ्फरनगर के सभी कांवड़ मार्गो पर स्तिथ होटल ढाबो और फल ,जूस की ठेली लगाने वाले हिन्दू दुकानदारों के पास जाकर उन्हें भगवान की तस्वीर भेंट करते हुए इस अभियान को तेज करने की बात कही ।