
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ किन बैटर्स ने खूब धमाल मचाया है. अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ़ेंगे तो लिस्ट में ऐसे बैटर का नाम भी मिलेगा, जो आजकल सानिया मिर्जा की वजह से चर्चा में है. नाम है शोएब मलिक. शोएब मलिक भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने की लिस्ट में शामिल हैं. भारत के खिलाफ उनसे अधिक शतक सिर्फ एक बैटर बना सका है.
क्रिकेटजगत में ऐसे कई बैटर हैं, जिन्हें किसी खास देश के गेंदबाज खूब पसंद आते हैं. जैसे कि विराट कोहली को ही लीजिए. भारत के स्टार बैटर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में 10 शतक लगाए हैं. यह एक देश के खिलाफ शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी है. भारत के खिलाफ सबसे अधिक वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है. जयसूर्या ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 वनडे शतक लगाए हैं