Daily 24 भारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं. अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी को 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है.
यह सर्वे 2 से 8 मार्च के बीच किया गया था, जिसमें विभिन्न देशों के वयस्कों की राय के आधार पर वैश्विक नेताओं की रैंकिंग तैयार की गई. खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है, जो उनके नेतृत्व की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है.
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी। अमेरिकी सर्वे में 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर। ट्रंप समेत कई बड़े नेता काफी पीछे। वैश्विक स्तर पर फिर साबित किया दबदबा।@narendramodi #PMModi #ApprovalRating #Trump pic.twitter.com/il07iiEZOZ
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) March 26, 2026
सूची में दूसरे स्थान पर गाय पारमेलिन और ली जे-म्युंग रहे, जिन्हें 62-62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली. वहीं तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य के नेता और चौथे स्थान पर अर्जेंटीना के नेता रहे, जिनकी रेटिंग क्रमशः 57 और 56 प्रतिशत रही. दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप को इस सूची में केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली और वे टॉप-10 में भी जगह नहीं बना सके. इसी तरह कीर स्टार्मर को 24 प्रतिशत और इमैनुएल मैक्रों को 17 प्रतिशत रेटिंग मिली, जिससे वे सूची में काफी पीछे रहे.
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में भारतीय राजनीति में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने कुल 8,931 दिनों का नेतृत्व पूरा कर लिया है, जिससे वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं. मॉर्निंग कंसल्ट की यह रेटिंग सात दिन के मूविंग एवरेज पर आधारित होती है, जिसे वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है.