यूपी पुलिस में बड़ा उलटफेर! 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई अहम चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी
डेली24भारत डेस्क: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, आईपीएस अधिकारी रामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईपीएस ज्योति नारायण को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन बनाया गया है।
तबादलों की इस कड़ी में आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), तरुण गाबा को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) और आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाया गया है। आईपीएस अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में 20 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। गृह विभाग ने तबादला सूची जारी की।@Uppolice #UttarPradesh #IPSTransfers pic.twitter.com/FKr1hkRskQ
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 7, 2026
इसके अलावा, मोदक राजेश डी. राव को पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) नियुक्त किया गया है। आईपीएस आरके भारद्वाज को पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, किरण एस को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र और आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को पुलिस महानिरीक्षक भ्र.नि.स. लखनऊ बनाया गया है। अमित वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू तथा डॉ. अखिलेश कुमार निगम को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस एन. कोलांची को पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और राजीव मल्होत्रा को पुलिस महानिरीक्षक यूपी सीआईएफएस लखनऊ नियुक्त किया गया है।
वहीं, आईपीएस रोहन पी. कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष जांच, यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। मो. इमरान को पुलिस उपमहानिरीक्षक भवन एवं कल्याण, आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस जालौन और आईपीएस विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।