डेली24भारत डेस्क: ‘बॉर्डर 2’ के अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने जून 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने लारा धवन रखा है। हालांकि बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस उसे देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वरुण और नताशा ने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
हाल ही में वरुण धवन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल किया गया कि क्या वह कभी अपनी बेटी लारा को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया से मिलवाएंगे। इस पर एक्टर ने बेहद सुलझा हुआ और भावुक जवाब दिया। वरुण ने साफ कहा कि वह अपनी बेटी की प्राइवेसी का पूरा सम्मान करना चाहते हैं और लारा का चेहरा दिखाने का फैसला वह खुद नहीं, बल्कि उनकी बेटी करेगी। जब वह बड़ी होगी और खुद इस बारे में निर्णय लेने में सक्षम होगी, तब वही तय करेगी कि उसे अपना चेहरा दुनिया को दिखाना है या नहीं।
वरुण का यह बयान पैरेंटिंग को लेकर उनकी सोच और बच्चों की निजता को लेकर उनकी गंभीरता को दर्शाता है, जिसे फैंस भी काफी सराह रहे हैं।
भावना सिंह, प्रोड्यूसर