Daily 24 भारत डेस्क: जालौन की कलयुगी बहू का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित कालिदास महाविद्यालय के पास एक दंपति ने अपनी बहू पर मारपीट और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सेना से रिटायर कर्मी और उनकी पत्नी, जो पेशे से शिक्षिका हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बहू पिछले कुछ समय से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है.
दंपति का कहना है कि बहू आए दिन झगड़ा करती है, गाली-गलौज करती है और घर से बाहर निकालने की धमकी देती है. इतना ही नहीं, हाल ही में हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बहू को दंपति के साथ हाथापाई करते देखा जा सकता है. पीड़ितों ने पुलिस पर भी एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया है और कहा कि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही.
वहीं, बहू ने अपने ससुराल पक्ष सहित पति पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा रखा है. दंपति का कहना है कि झूठे आरोपों में फंसाकर बहू उन्हें बेघर करना चाहती है. पीड़ित दंपति अब न्याय की गुहार लेकर प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
अनीता शर्मा