डेली24भारत: दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फर्जी अधिकार बनकर ठगी करने वाले ठग को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा.आरोपी दिल्ली के बड़े सरकारी अस्तपालों में मरीजों को आसानी से दाखिला दिलवाने का झांसा देकर वसूली करता था. इस तरह उसने सैकड़ों मरीजों से ठगी की. पुलिस ने जब सख्ती दिखाई और कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम बलवीर सिंह राठी बताया.लेकिन जब उसका आधार कार्ड देखा गया तो उसमें उसका असली नाम सोनू कुमार निकला.
आरोपी लंबे समय से मुख्यमंत्री का अधिकारी बनकर गरीब लोगों से इलाज करवाने के नाम पर अवैध धन वसूली करता आया था. बता दें, वह हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली एमसीडी के भीतर ठेके पर माली का कार्य करता है. आरोपी के पास से पुलिस ने मुख्यमंत्री का फर्जी लेटर हेड,मुहर व अन्य सरकारी दस्तावेज प्राप्त किए. लेटरहेड के संबंध में उसने बताया कि उसे एक बार कहीं से असली लेटरहेड मिल गया था,फिर उसने कई जाली लेटरहेड बनवा लिए. उसके बाद उसने ठगी शुरू कर दी.
रमेश ठाकुर
(Accredited Journalist, TV News Panelist, Writer, Child rights Activist)