एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का 25 अक्टूबर का‘वीकेंड का वार’एपिसोड काफी चर्चा में रहा। इस एपिसोड में सलमान खान ने एक ऐसा संकेत दिया कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर किसी कंटेस्टेंट की एक्स-वाइफ आ सकती है। यह सुनते ही कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज चौंक गए और वह घबराहट में अशनूर कौर से इस बारे में बात करते दिखे।
जब सलमान ने कहा कि शो की वजह से सोशल मीडिया पर सभी की चर्चा हो रही है — फैंस, गर्लफ्रेंड्स, एक्स-गर्लफ्रेंड्स, वाइफ, एक्स-वाइव्स — तो घर में हलचल मच गई। सबसे ज्यादा तनाव में अभिषेक दिखे। वायरल वीडियो में अशनूर उन्हें समझाते हुए कहती हैं, “आपकी बाहर PR टीम है ना, वो संभाल लेगी।” जब अशनूर पूछती हैं कि क्या उनकी एक्स-वाइफ भी एक्ट्रेस हैं, तो अभिषेक इनकार करते हैं और घबराते हुए कहते हैं, “वो यहां तो नहीं आएगी ना? क्या ही दिन है आज…”
Abhishek ki ek nahi 2 ex wives hai! 🫠
Abhishek: “Ek hai, ek nahi hai!”
Ashnoor: “Pehle wali actor hai ya non actor?”#AbhishekBajaj #BiggBoss19 #BaseerAli pic.twitter.com/W17QKKdwlW
— Indic Opinion (@IndicOpinion) October 25, 2025
अभिषेक बजाज की एक्स-वाइफ कौन हैं?
अभिषेक की एक्स-वाइफ का नाम आकांक्षा जिंदल है। दोनों ने 2017 में शादी की थी, लेकिन 2020 में तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आकांक्षा ने अभिषेक पर शादी में धोखा देने का आरोप लगाया था, जबकि अभिषेक ने उनका नाम ‘फेम डिगर’ रखा।
आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशन था, लेकिन रिश्ते में धोखा हुआ और कई लड़कियों के साथ उनका नाम जुड़ा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सवाल किया, तो अभिषेक ने खुद को पीड़ित दिखाकर उन्हें ही गलत ठहराया। अब सलमान खान के इस हिंट के बाद फैंस सोशल मीडिया पर यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या आकांक्षा जिंदल सच में ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आने वाली हैं।