रुद्रपुर: रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित होटल में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. जिस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा 180 छात्र-छात्राओं को आईटीआई नियोजन पत्र वितरण किया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि हमारे द्वारा लगभग 1000 बच्चों से संवाद किया है।
उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष दिया गया था जिसमें सभी आईटीआई बच्चों को फ्री ड्रेस दिया जाए जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति जताते हुए वह प्रस्ताव पास कर दिया।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमारी कोशिश रहेगी की आईटीआई बच्चों को फ्री में रहने खाने की भी व्यवस्था की जाए। और वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सभी मंत्रियों को दिशा निर्देश है कि युवाओं को रोजगार कैसे प्राप्त हो उसके लिए सशक्त प्रयास किया जाए इसी को लेकर आज अशोक लीलैंड कंपनी द्वारा कौशल विकास एवं सेवानियोजन आईटीआई पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जिसमें पर्वतीय क्षेत्र के काफी बच्चे शामिल हुए
रिपोर्टर ,मनोज हालदार