नोएडा: नोएडा के सूरजकुंड स्थित पीयू फोम व गद्दे बनाने वाली फैक्टरी एमएच पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार की अलसुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 28 फायर सर्विस यूनिटों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।