नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में मेट्रो बस और डीसी की बस से लोग मुख्य मार्ग के जरिए सालों से सफर कर रहे हैं लेकिन अब दिल्ली की एक नई बस सेवा दिल्ली सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है जिसे मोहल्ला बस सेवा नाम दिया गया है दरसल यह बस सेवा उन रूट पर चलेगी जहां पर बड़ी बसेस नहीं चल पाती और लोगों को में रोड तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है
![]()
इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा बुराड़ी इलाके में दिल्ली की पहली मोहल्ला बस शुरू की गई जिसकी शुरुआत बरारी विधायक संजीव झा ने की और खुद इस बस का सफर भी किया यह बस सेवा बुराड़ी के प्रधान एनक्लेव से शुरू होकर मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन तक चलाई जाएगी एक हफ्ते के ट्रायल के बाद इस बस को दिल्ली के अन्य जगहों पर भी चलाने की योजना बनाई जा रही है

फिलहाल हर आधे घंटे के अंतराल में बस सेवा लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी इस बस में भी महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दिल्ली सरकार द्वारा दी गई है बुराड़ी की ही कई अन्य पॉइंट्स को भी तय किया गया जहां पर यह बस सेवा चलाई जाएगी लेकिन जिस रोड पर अभी इस बस सेवा की शुरुआत की गई वहां कई जगहों पर जाम की स्थिति साधारणतः बन जाती है|
ऐसे में यह बस चलने के बाद जाम से निपटना भी एक बड़ी चुनौती होगी जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी लेटर लिखकर उनसे ट्रैफिक पुलिस करने की तैनाती और यातायात को सुचारू रूप से चालवणे की मांग की गई है.