Daily 24 भारत डेस्क: राजपाल यादव वर्तमान में सुर्खियों में हैं, 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में 9 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान न कर पाने के कारण खुद सरेंडर कर दिया था. जेल में दाखिल होने के समय उनका इमोशनल बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक कठिनाइयों और पैसे न होने की बात कही थी. हालांकि जेल में होने के बावजूद बाहरी दुनिया में उनके समर्थन की खबरें तेजी से फैल रही हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सेलेब्स ने उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है.
कई सितारों ने राजपाल यादव की आर्थिक मदद करने और उनके कर्ज को कम करने का वादा किया है. राजपाल यादव की मुश्किलें केवल व्यक्तिगत नहीं हैं, बल्कि इंडस्ट्री में किसी भी कलाकार के सामने वित्तीय समस्याओं की जटिलता को भी उजागर करती हैं. उनके लिए यह समर्थन एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो दिखाता है कि इंडस्ट्री और फैंस अपने कलाकारों के साथ खड़े रहते हैं. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने स्टार्स ने वास्तव में मदद का इंतजाम किया है और इसका कार्यान्वयन कब होगा. मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद, राजपाल यादव की जेल में रहने की स्थिति और उनके कर्ज की सटीक रकम के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है. इस बीच, फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट और ट्रेंड चलाकर उनकी मदद की अपील कर रहे हैं. इंडस्ट्री के सहयोग और फैंस के समर्थन से उम्मीद जताई जा रही है कि राजपाल जल्द ही आर्थिक तंगी से बाहर निकल पाएंगे. लेकिन क्या सच में ऐसा है?
Rajpal Yadav पर आएगा संकट प्रेमानंद महाराज को हो गया था आभास!@rajpalofficial #RajpalYadav #PremanandMaharaj #viralvideo pic.twitter.com/AlHwrvuJKW
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 12, 2026
राजपाल के भाई ने उठाए सवाल
दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सेलिब्रिटीज़ से मिली फाइनेंशियल मदद के दावों का पर्दाफ़ाश किया है. राजपाल की पत्नी राधा ने सेलिब्रिटीज़ को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है, वहीं उनके मैनेजर गोल्डी ने भी इंडस्ट्री का दिल से शुक्रिया अदा किया है. हालांकि, राजपाल के भाई का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई पैसा नहीं मिला है.
राजपाल के भाई ने पूछा, “वो पैसा कहां है?” उन्होंने कहा, “कई लोगों ने कहा है कि उन्होंने राजपाल की मदद की है. अगर ऐसा है, तो कृपया हमें बताएं कि पैसा कहां दिया गया है. राजपाल का अकाउंट हैंडल करने वाले व्यक्ति ने अभी तक किसी भी फाइनेंशियल मदद की पुष्टि नहीं की है. मैं पूछना चाहता हूं कि अगर उन्होंने मदद की है, तो पैसा कहां दिया गया है?”
राजपाल यादव की मदद को आगे आए ASP अनुज चौधरी@Uppolice @rajpalofficial @wrestleranuj #RajpalYadav #ASPAnujChaudhary #PoliceSupport pic.twitter.com/LT60Y01dZ1
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 13, 2026
”किसे दिया है? इसकी खबर क्यों राजपाल की फैमिली को नहीं है. अगर किसी ने सच में हेल्प की है तो राजपाल का परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा. या फिर सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है? अगर ऐसा है तो ये सरासर गलत है.”
सरेंडर करने से पहले राजपाल ने क्या कहा?
श्रीपाल ने कहा कि जेल में सरेंडर करने से पहले उन्होंने जल्द लौटने का वादा किया था. श्रीपाल के मुताबिक, राजपाल यह साबित कर देंगे कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है. उन्होंने फिल्म में पैसे लगाए हैं. जबकि राजपाल जेल में हैं, घर में जश्न का माहौल है. राजपाल की भतीजी, श्रीपाल की बेटी की शादी होने वाली है. परिवार को उम्मीद है कि राजपाल शादी तक घर लौट आएंगे.