डेली24 भारत डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की खुशहाली के साथ-साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा. सरकार का दावा है कि इस बजट के माध्यम से राज्य का समग्र विकास और गति दोनों बढ़ेंगे.
लखनऊ: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया बजट। योगी सरकार का 10वां बजट। वित्त वर्ष 2026-27 का लेखा-जोखा। दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट। 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आकार होने की उम्मीद।@myogiadityanath @SureshKKhanna @Satishmahanaup @UPVidhansabha @UPGovt… pic.twitter.com/67KHeMjcYs
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 11, 2026
बजट का आकार इस वर्ष नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये रखा गया है, जो चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के 8.08 लाख करोड़ रुपये के बजट की तुलना में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये अधिक है. कुल बजट में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि पूंजीगत व्यय के लिए 19.5 प्रतिशत का प्रविधान किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और रोजगार सृजन पर केंद्रित है और जन-आकांक्षाओं, सुशासन और समावेशी विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
विशेष रूप से पंचायतों के विकास पर जोर देते हुए बजट में पंचायती राज योजनाओं के लिए लगभग 32 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 67 प्रतिशत अधिक है. यह पहल उन क्षेत्रों के संतुलित विकास को सुनिश्चित करेगी, जो अभी भी पिछड़े हुए हैं. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अन्य पिछड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि राज्य के हर हिस्से में विकास की धारा प्रवाहित हो सके. बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. प्रदेश में दस लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. महिलाओं के सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए लड़कियों की शादी के लिए सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है. इसके अलावा, छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है, जिससे शिक्षा और स्वतंत्रता दोनों में बढ़ावा मिलेगा.
लखनऊ : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट
”रोजगार और बुनियादी ढांचे पर जोर। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपए हुई। 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख होने का अनुमान। 6 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई” @myogiadityanath… pic.twitter.com/WM95t37pJu
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 11, 2026
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते समय इसे “दीया जलाकर रोशनी कर दूं, जहां अंधेरा है” की भावना से तैयार बताया. इसका उद्देश्य प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं और जरूरतों को पूरा करना है. बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है. योगी सरकार का कहना है कि यह बजट कानून-व्यवस्था, निवेश और आधारभूत संरचना में प्रदेश की पहले से हासिल की गई सफलता को और मजबूत करेगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि। गेहूं और आलू उत्पादन में यूपी नंबर वन। निवेश दर में तेज बढ़ोतरी। 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए।@myogiadityanath @SureshKKhanna @Satishmahanaup @UPVidhansabha@UPGovt #Budget2026 #UttarPradesh #SureshKhanna pic.twitter.com/sxfJoxvyal
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 11, 2026
विशेषकर विधानसभा चुनाव से पहले पेश किया गया यह बजट राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. माना जा रहा है कि इस भारी-भरकम बजट के जरिए सरकार प्रदेशवासियों को खुश करने और अपनी हैट-ट्रिक सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थिति हासिल की है और यह बजट इस यात्रा को और गति देगा.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का X पर पोस्ट
“यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ BJP की भी विदाई तय है।”@yadavakhilesh @samajwadiparty @BJP4UP #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPBudget2026 pic.twitter.com/AZdsDrnbbh— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 11, 2026
वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा. बजट में कृषि, औद्योगिक निवेश, रोजगार, महिला और युवा सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है. सरकार का लक्ष्य है की राज्य का हर नागरिक विकास की लाभकारी धारा से जुड़े और प्रदेश हर स्तर पर प्रगतिशील बने.
योगी सरकार का यह दसवां बजट न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी अहम है. यह बजट विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले यह बजट सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रदर्शन है, जो युवाओं, महिलाओं, किसानों और निवेशकों को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास करेगा. इस बजट के माध्यम से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता और विकास के मार्ग पर और तेजी से आगे बढ़ेगा.
खुशी डैंग, प्रोड्यूसर