Daily 24 भारत डेस्क: 35 साल की साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है.घुटनों की गंभीर चोट और गठिया के कारण साइना ने भारी मन से संन्यास की पुष्टि की है. साइना नेहवाल के करियर का सबसे बड़ा मेडल 2012 लंदन ओलंपिक में आया, जहां उन्होंने ब्रॉन्ज जीता. बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने संन्यास ले लिया है. घुटने की पुरानी बीमारी के कारण खेलना संभव नहीं है.
2023 में आखिरी बार सिंगापुर ओपन में खेली थी. साइना नेहवाल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी है. लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. साइना को अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है. उन्होंने कहा कि जब आप खेल ही नहीं पा रहे तो वहीं रुक जाना चाहिए. मेरे लिए इसे आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल हो गया था. पहले जहां मैं दिन में 8–9 घंटे ट्रेनिंग कर पाती थीं, वहीं अब 1–2 घंटे में ही घुटने में सूजन आ जाती थी, ऐसी स्थिती में खेल के साथ आगे बढ़ना संभव नहीं था. बता दें कि रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की चोट से खेल काफी प्रभावित हुआ. हालांकि इसके बाद उन्होंने 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार वापसी की. लेकिन घुटने की समस्या उन्हें परेशान करती रही.
खेल के साथ-साथ साइना नेहवाल ने अपनी संपत्ति में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी की. अपने मेहनत के दम पर सिर्फ कोट पर ही नहीं धमाल मचाया, बल्कि कमाई की पिच पर भी झंडे गाड़ दिए. वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन के जरिए अच्छी कमाई करती हैं. वह इस समय करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन बनी हुई हैं. लिए उनके आलीशान घर से लेकर कुल कमाई पर नजर डालते हैं.बैडमिंटन के स्टार प्लेयर साइना नेहवाल कई किताब अपने खेल से हासिल कर चुकी हैं. वह पद्मश्री, पद्म भूषण और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं.
अपने खेल और अन्य स्रोतों से उनकी अच्छी कमाई होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहवाल की कुल नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानि 42 से 45 करोड़ रुपए बताई जाती है. उनकी हर महीने की इनकम 35 से 40 लाख रुपए है. बैडमिंटन के अलावा वह विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाती हैं.करोड़ों रुपए की मालकिन बन चुकी साइना नेहवाल का घर भी काफी आलीशान है. साइना का एक हैदराबाद में आलीशान घर है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जाती है. वहीं, उनके पास एक से बढ़कर एक लक्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है. रिपोर्ट की मानें, तो मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ जैसी महंगी गाड़ियां उनके गेराज में लगी हुई है.