Daily 24 भारत डेस्क: पौष पूर्णिमा के साथ ही संगमनगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो गया है. महाकुंभ 2025 के बाद यह पहला माघ मेला है, जिस वजह से इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. त्रिवेणी संगम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मेला प्रशासन के मुताबिक, पूरे माघ मेला अवधि में करीब 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर सकते हैं.
प्रयागराज: आज से माघ मेला शुरू। 44 दिनों तक चलेगा माघ मेला। 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना। 800 हेक्टेयर में फैला माघ मेला क्षेत्र।#Prayagraj #MaghMela2026 #MaghMela pic.twitter.com/iQUaJlziNF
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 3, 2026
पहले स्नान पर्व पर ही 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला क्षेत्र का दायरा बढ़ाया गया है. गंगा नदी पर अतिरिक्त पंटून पुल बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो. सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया गया है. मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मेला पूरी तरह सुरक्षित है और हर सेक्टर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
माघ मेला 2026: 3 जनवरी से प्रयागराज में आस्था का महासंगम शुरू#MaghMela2026 #MaghMela #Prayagraj
Anchor – @Bhawanaskaushik pic.twitter.com/m41hcyH1yO
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 3, 2026
मेला क्षेत्र में 20 एंबुलेंस 108 और 10 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात हैं. संगम नोज पर विशेष एएलएस एंबुलेंस मौजूद रहेंगी. दो बड़े अस्पतालों के अलावा सभी सेक्टरों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं. एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है.
सीएमओ डॉ. एके तिवारी के अनुसार, मेला क्षेत्र के साथ-साथ शहर के प्रमुख अस्पतालों में भी बेड आरक्षित किए गए हैं.श्रद्धा, आस्था और व्यवस्था के संगम के साथ माघ मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है. अब आने वाले दिनों में संगमनगरी एक बार फिर आस्था के महाकुंभ की साक्षी बनेगी.