Daily 24 भारत डेस्क: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा के केवटी में इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इंडिया अलायंस के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू हैं जो सच बोलने, सुनने और देखने से परहेज करते हैं. भाषण में उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के कार्यों की चर्चा की.
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी ने दरभंगा के केवटी और मुजफ्फरपुर के कंपनीबाग में जनसभा को संबोधित किया. योगी ने कहा कि गांधी जी के तीन बंदर गांधी जी के उपदेश पर काम करते थे. आज इंडिया गठबंधन(महागठबंधन) में भी तीन बंदर आ गए हैं. पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर पाए जा रहे हैं. पप्पू सच और अच्छा बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता. इन्हें एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य दिखाई नहीं देते. उनकी खुशबू का इन्हें पता ही नहीं चलता है और दुष्प्रचार कर रहे हैं.
पप्पू, टप्पू, अप्पू… CM योगी का महागठबंधन पर निशाना@myogiadityanath @RahulGandhi #BiharElection2025 #Election2025 pic.twitter.com/AMccQt1GfL
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) November 3, 2025
सीएम योगी ने कहा कि बिहार विकास की अपनी गति से आगे बढ़ता रहे इसके लिए एनडीए की सरकार जरूरी है. इसके लिए एकजुट होकर एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर पटना भेजें. डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सबको दे रही है. विकास, विरासत और गरीब कल्याण के लिए काम हो रहा है. बिहार में आरजेडी और कांग्रेस तथा इनका पार्टनर उत्तर प्रदेश में है. ये सब घोर हिन्दू विरोधि हैं. भगवानऔर माता जानकी के द्रोही हैं. कांग्रेस वालों ने श्रीराम और माता जानकी के अस्तित्व पर सवाल उठाया और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं.
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर अपने ही देश की बुराई करते हैं और अपमानित करते हैं. विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित करते हैं. ये तीनों खानदानी माफियाओं को गले लगाकर सुरक्षा में सेंध लगाते हैं. ये घुसपैठिओं के हिमायती हैं. राजद की सरकार में कई नरसंहार हुए. बेटियां असुरक्षित थीं. ये वही लोग हैं जो जनता को जाति के नाम पर बांटते हैं और आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं.