डेली24 भारत डेस्क: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहर की खबर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से इससे जुड़ी एक और डराने वाली खबर सामने आई है, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई राज्यों से सिरप में जहर के मामले सामने आने के बाद अब इस बार फिर से गैरकानूनी कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद हुई है, आपको बता दें नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करोड़ों की गैरकानूनी कफ सिरप की खेप बरामद की है.
कहां का है मामला ?
मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का है जहां पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के रांची से करोड़ों रुपये मूल्य की गैरकानूनी कफ सिरप की खेप बरामद की है. पुलिस ने बताया कि तस्कर इस कफ सिरप को चावल की बोरियों में छिपाकर परिवहन कर रहे थे. जांच के दौरान 134 पेटियों में भरी कुल 13,400 शीशियाँ जब्त की गईं। इस अभियान से नशे के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि कुछ सप्ताह पहले रॉबर्ट्सगंज में भी कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई थी, जिससे पुलिस अब इस पूरे गिरोह के तार जोड़ने में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है.
सदमें में माता- पिता
अब झारखंड के रांची से पकड़ी गई करोड़ों रुपये की इस खेप से एक बार फिर से कई माता पिताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं. एक और जहां अब तक कोल्ड्रिफ कफ सिरप के बैन होने के बाद से ही परिजन इस चिंता में थे कि आखिर अब जिन बच्चों ने दवा ली है उनका क्या होगा तो अब एक बार फिर से अब जो झारखंड के रांची से ये बड़ी खेप पकड़ी गई है इससे पूरे देश के माता- पिता एक बार फिर से सदमे में दिखाई पड़ रहे हैं.
ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर ड्रग कंपनी क्यों इतनी बड़ी लापरवाही कर रहे हैं और इन्हें इस लापरवाही के लिए कौन संरक्षण दे रहा है ? क्योंकि जो गैरकानूनी कफ सिरप की खेप बरामद हुई है इसमें नशे के अवैध नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है जिस पर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है ।
लता के.सी.