डेली 24 भारत : बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी दलों के दिग्गज नेता प्रचार में जुट गए हैं। मोकामा में दो दलों के समर्थकों के बीच झड़प और जन सुराज पार्टी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के बाद राज्य का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा और समस्तीपुर में चार जनसभाएं करेंगे। वे बेनीपुर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम और कुशेश्वरस्थान की केवटगामा पंचायत में लोगों को संबोधित करेंगे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी रहेंगे।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के कुढनी उच्च विद्यालय में जनसभा करेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समस्तीपुर के विभूतिपुर में तरूणिया मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ माकपा नेता वृंदा करात भी मौजूद रहेंगी।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की सभा पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट में दोपहर दो बजे से होगी।
बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए daily24bharat के साथ…..