एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी जगत के मशहूर एक्टर सतीश शाह के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोक में डुबो दिया है. 74 साल की उम्र में 25 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश शाह ने अपने अभिनय से ताखों दिलों में जगह बनाई थी. ‘साराभाई वर्सेज साराभाई में उनके किरदार इंद्रवदन साराभाई को आज भी फेस भूल नहीं पाए हैं. उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई नामी सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं उनकी को-एक्ट्रेस रुपाली गांगुली.
सोशल मीडिया पर रुपाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सतीश शाह को अंतिम विदाई देते हुए फफक-फफककर रोती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रुपाली ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है और आंखों पर काला चश्मा लगाया है. वह एक महिला के गले लगकर रो रही हैं, जो उन्हें संभालने की कोशिश करती दिखती है. कुछ देर बाद रुपाली ने चश्मा उतारा और उनकी ताल आंखें साफ झलकने लगीं, जिससे उनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है.
हालांकि, इस इमोशनल वीडियो पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं बंट गई है. कुछ लोगों ने रुपाली की भावनाओं को सच्चा बताया और कहा कि वह अपने को-एक्टर के जाने से टूट गई है. वहीं, कई यूजर्स ने उन पर शो ऑफ’ करने का आरोप लगाया. एक यूजर ने लिखा, “चश्मा पहनकर रोना भी अब ट्रेड बन गया है क्या?” जबकि दूसरे ने कहा, “हर चीज को कैमरे के लिए करना जरूरी नहीं होता. कुछ फेस ने यह भी कहा कि शायद रुपाली कैमरे के सामने अपनी आंखें छिपाना चाहती थीं ताकि अपने आंसू रोक सकें.
रुपाली गांगुली ओर सतीश शाह का रिश्ता सिर्फ ऑनस्क्रीन तक सीमित नहीं था. दोनों के बीच ऑफस्क्रीन भी एक गहरा बॉन्ड था, जिसे रुपाली ने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया है. सतीश शाह ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी की तरह माना, ओर रुपाली भी उन्हें अपने पिता समान मानती थीं.
सतीश शाह के निधन की वजह किडनी फेल्योर बताई जा रही है. उन्होंने कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट कराया था. उनकी पत्नी मधु शाह अल्जाइमर से पीड़ित हैं, और सतीश अपनी आखिरी सांस तक उनकी देखभाल करना चाहते थे. उनकी अंतिम यात्रा ने इंडस्ट्री में एक गहरा खालीपन छोड़ दिया है. लेकिन रुपाली गांगुली का यह वायरल वीडियो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है क्या आज के दौर में किसी की सच्ची भावनाओं को भी सोशल मीडिया जज करने लगा है?
विदुषी मिश्रा