उद्यम सिंह नगर: खटीमा नगर के बाजार पुलिस चौकी प्रभारी के द्वारा पत्रकार दीपक यादव के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने एवं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर विरोध दर्ज कराते हुए प्रेस परिषद खटीमा इकाई ने कुमाऊँ प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से एसएसपी उद्यम सिंह नगर को ज्ञापन भेजा। प्रेस परिषद के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि बुधवार की रात कुछ लोगों के बीच मामूली विवाद होने की सूचना पर पत्रकार दीपक यादव मौके पर पहुंचे जहा मौके पर पहुंचे बाजार चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल को अपना परिचय देने के वाबजूद संदीप पिलख्वाल ने दीपक यादव के साथ अभद्र व्यवहार करा और मारपीट कर पुलिस की गाड़ी में धकेल दिया और लाकआप में मारपीट की गई। वहीं रात मे पत्रकार यादव से मिलने को गए तो उनको नहीं मिलने गए तो उनको नहीं मिलने से मना कर दिया गया। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया। गौरतलब है संदीप पिलख्वाल खटीमा क्षेत्र में उनकी पोस्टिंग होने के बाद से ही विवादो मे रहे है तो वही खटीमा पोस्टिंग से पूर्व भी आपका रिकॉर्ड ऐसे शिकायतों से भरा रहा है। खटीमा तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया और यूनियन ने 72 घंटे के अंदर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग करी
रिपोर्ट – मनोज हालदार