ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-2 में आग लगने की घटना सामने आई है। गौड़ सिटी-2 के 14 एवेन्यू में IGL की पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह आग लगी। आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ने लगी। देखते ही देखते ओपन पार्किंग के पास आग की ऊंची उठती लपटों ने लोगों को परेशान कर दिया।

ओपन पार्किंग में गाड़ियों के खड़ी होने के कारण IGL की गैस पाइपलाइन में लगी आग ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। लोगों ने आनन-फानन में दमकल विभाग और IGL को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, गैस पाइपलाइन के लीकेज को दूर किए बिना इस आग पर काबू पाना संभव नहीं होगा।ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौड़ सिटी में आगकी घटना लगातार सामने आती रही है। मार्च महीने में भी यहां पर भीषण आग लगी थी। एक बार फिर गैस पाइपलाइन में आग ने लोगों को उस घटना की याद दिला दी है।