पौड़ी: एक चुनाव एक राज्य की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने खिर्सू में आयोजित बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया है। वहीं ग्राम प्रधान संगठन खिर्सू के अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत की एक ही मांग है कि एक चुनाव एक राज्य हो जिसको लेकर वह लंबे समय से मांग कर रहे हैं

वहीं आज ब्लॉक खिर्सू में आयोजित बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया गया है और सरकार तक अपनी बात को पहुंचाने का काम किया गया है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री ने बताया की ग्राम प्रधान संगठन की ओर से बहिष्कार को लेकर उन्हें अवगत नहीं करवाया गया था बैठक अपने अंतिम चरण में पहुंच गई थी और ग्राम प्रधान संगठन की ओर से इसका बहिष्कार कर सदन को छोड़ा गया है।

जिसके चलते बीडीसी बैठक को स्थगित किया गया है उन्होंने कहा कि यदि ग्राम प्रधान संगठन की ओर से पहले उनके साथ पत्राचार किया जाता तो जिला स्तरीय अधिकारियों का समय भी व्यर्थ नहीं होता।