अमरोहा: यूपी जनपद अमरोहा में भीषण गर्मी में लोगों का जीना बेहाल हो गया है बिजली गुम गांव में पानी के लिए मारामारी लोग परेशान. -दरअसल हम आपको बता दें कि अमरोहा के सैद नंगली थाना इलाके के ढ़क्का मोड़ कॉलोनी में पिछले एक दस दिन से बिजली नहीं है।

ट्रांसफार्मर फुके हुए एक करीब दस दिन हो गए, कई बार शिकायत के बावजूद भी बिजली विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। गांव में बिजली न आने से ग्रामीणों के आगे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण रात अंधेरे में गुजार रहे है जिदंगी मोबाइल फोन भी ग्रामीण दूसरे गांव से चार्ज करके ला रहे है। इसके साथ ही ग्रामीणों के सामने बिजली न आने से पानी की बड़ी समस्या भी खड़ी हो गई है।

सरकारी नल से ग्रामीणों को पानी भरना पड़ रहा है। जिसके चलते गांव के सरकारी नल पर भी पानी को लेकर मारी मारी हो रही और काफी भीड़ भी लग जाती है। फिलहाल ग्रामीणों ने आज गांव के ट्रांसफार्मर को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि 24घंटे में अगर ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो ग्रामीण बिजली घर पर धरना देते हुए प्रदर्शन करेंगे।हालांकि सूबे की सरकार विद्युत विभाग हो या अदर कोई भी विभाग उसके लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन ग्राउंड पर अगर बात की जाए तो उसके बिल्कुल विपरीत है क्योंकि एक माह से बिजली गांव में नहीं पहुंचने पर सरकार पर सवाल उठना लाजिमी है

बताया जाता है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत विभाग को ट्रांसफॉर्म फुक जाने के बाद 24 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्म बदलने के आदेश भी बीते समय दिए थे लेकिन यहां पर विद्युत विभाग उस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए ग्रामीणों की समस्या को इग्नोर कर रहा है हालांकि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है और कहां है कि अगर ट्रांसफॉर्म 24 घंटे में बदला नहीं गया तो बिजली घर पर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे