डेली24भारत डेस्क: नई दिल्ली में बीजेपी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को स्पष्ट और करारा जवाब दिया है। त्रिवेदी ने विशेष रूप से इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या इस गठबंधन का अब कोई वास्तविक अस्तित्व बचा है, क्योंकि हाल के चुनावों में केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन अपने असर और प्रभाव को खो चुका है।
BMC चुनाव: बीएमसी चुनावों में बीजेपी को बहुमत। पार्टी के गठबंधन ने 115 सीटों पर बढ़त बनाई। नतीजों से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल।@BJP4India #BMCResults #BMCElectionResults #BMCElection2026 pic.twitter.com/AKn85u0lLk
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 16, 2026
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में बीजेपी और महायुति की जीत जनता के भरोसे और समर्थन का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह साफ संकेत है कि लोग विकास और सकारात्मक एजेंडा चाह रहे हैं, न कि केवल बयानबाजी या राजनीति।”
BMC में BJP को बहुमत…जश्न की तैयारी शुरू@BJP4India #BMCElections2026 #BMCElectionResults #MaharashtraElections2026 pic.twitter.com/V6ny1qxWO9
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 16, 2026
उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं के रुझान की भी बात की। उन्होंने कहा कि Gen-Z यानी युवा वर्ग ने इस चुनाव में बीजेपी को खुलकर समर्थन दिया, जो पार्टी की नीतियों, विकास योजनाओं और मजबूत नेतृत्व पर भरोसे का स्पष्ट संकेत है। त्रिवेदी ने यह भी बताया कि युवा मतदाताओं की यह भागीदारी आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति और निर्णयों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।
बीजेपी मुंबई की नई बॉस! …BMC में पहली बार बहुमत@BJP4India #BMCElections2026 #BMCElectionResults #MaharashtraElections2026
Anchor – @journalistMahis pic.twitter.com/5qcZwpk0wl
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 16, 2026
अंत में सुधांशु त्रिवेदी ने जोर देते हुए कहा कि जनता ने जिस तरह से अपने मत से सकारात्मक राजनीति का समर्थन किया है, वह बीजेपी के लिए नए उत्साह और जिम्मेदारी का संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और भी अधिक योजनाएँ और नीतियाँ लाएगी।
भावना सिंह, प्रोड्यूसर
BJP बीएमसी की नई बॉस! …25 साल का वनवास खत्म@BJP4India #BMCElections2026 #BMCElectionResults #MaharashtraPolitics
Anchor – @journalistMahis pic.twitter.com/BfEwyN9rbd
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 16, 2026