Daily 24 भारत डेस्क: नोएडा, सेक्टर-12 में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला दिनदहाड़े हुई एक बड़ी चोरी का है। जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर बड़ी चालाकी और सटीक योजना के साथ घर में घुसे और कुछ ही मिनटों में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सेक्टर-24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।